पुरानी रंजिश में महिला पर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट में महिला व बेटियां घायल

शेयर करे

खखरेरू / फतेहपुर ::-  थाना क्षेत्र के रोहिल्लापुर गांव निवासी हसीना पत्नी रियाजुल हसन ने परिवार के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता के अनुसार, 8 फरवरी को वह अपने खेत में कार्य करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही एजाज अहमद, नसरीन बानो, जाफरीन, ननका सहित अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब हसीना ने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

मारपीट के दौरान महिला के सिर, चेहरे एवं शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। वहीं, महिला का बचाव करने पहुंची उसकी दोनों बेटियों के साथ भी दबंगों ने जमकर मारपीट की, जिससे वे भी घायल हो गईं।

घटना के संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट