प्रतापगढ़ ,उत्तर प्रदेश।
क्षेत्रीय कार्यालय उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा प्रतापगढ़ के दिशा निर्देशों के अनुसार उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा बीआरसी केंद्र सुंदरगंज में शिविर लगाकर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का सम्मान करते हुए उन्हें बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक करने, तथा बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाए जाने का अनुरोध किया गया ।कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा कमासिन प्रतापगढ़ के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक राहुल गुप्ता द्वारा बताया गया कि वेतन भोगी बचत खाता योजना अंतर्गत व्यापक बीमा सुरक्षा योजना के तहत शिक्षकों को एक करोड़ 10 लाख रुपया उपलब्ध कराए जाने की योजना चल रही है, इसके अतिरिक्त होम लोन, कार लोन, और पर्सनल लोन पर 100% प्रोसेसिंग चार्ज पर छूट के प्रावधान बैंक की तरफ से किए गए हैं, इसके साथ ही साथ लाकर चार्ज पर भी 100% प्रोसेसिंग में छूट का प्रावधान है ।उन्होंने उपस्थित शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ शिक्षक गणों से अधिक से अधिक संख्या में बैंकिंग सेवाओं से जुड़कर बैंकिंग योजनाओं का लाभ प्राप्त किए जाने का अनुरोध किया।कार्यक्रम को बैंक अधिकारियों व शिक्षक नेताओं द्वारा संबोधित किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर मानवेंद्र द्विवेदी, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, मनोज मिश्रा, सावान अली ,राघवेंद्र मिश्रा, अतुल पांडे, संतोष सरोज ,अब्दुल वाहिद खान ,राजेश कुमार, आनंद मिश्रा, दुर्गेश सिंह, राम मणि, श्यामलाल मिश्र ,भूपेंद्र गुलशन, समेत उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय प्रतापगढ़ से पधारे हुए प्रबंधक आदित्य सिंह, अधिकारी अमित राय ,अंजनी सिंह ,श्रीनिवास प्रधान रोकडिया ,रजत केसरवानी अधिकारी भी तारा,विनोद पाल अधिकारी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा बाघराय समेत राजकुमार, सुशील वर्मा, सुशील गौतम आज उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा प्रतापगढ़ की विधिक सलाहकार संजय कुमार मिश्रा भी मौजूद रहकर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा शिविर लगाकर शिक्षक दिवस पर किया गया शिक्षकों का सम्मान


