सपा की हिंदू विरोधी मानसिकता फिर हुई बेनकाब

खागा फतेहपुर ::- खागा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खागा में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

खागा-नौबस्ता रोड के निर्माण कार्य को लेकर आयोजित पूजा कार्यक्रम, जो हनुमान मंदिर खागा के सामने संपन्न हो रहा था, विवाद का केंद्र बन गया।

जहां एक ओर जजमान के रूप में विद्यायक कृष्णा पासवान विधिवत पूजा-अर्चना कर रही थीं और कार्यक्रम शांतिपूर्वक चल रहा था, वहीं सपा की विधायक ऊषा मौर्य अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचीं।

विधायक देर से पहुंचीं और उन्होंने पूजा के दौरान हस्तक्षेप करते हुए उसे रुकवाने का प्रयास किया।

उषा मौर्य विधायक ने स्वयं पूजा का बहिष्कार कर दिया और माहौल अनावश्यक रूप से तनावपूर्ण हो गया।

यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि क्या आस्था और धार्मिक परंपराओं का सम्मान अब राजनीति की भेंट चढ़ रहा है?

ब्यूरो रिपोर्ट