राम जानकी मार्ग पर स्कूली बस ने बाईक में मारी ठोकर

हरखौली पेट्रोल पम्प पर हुआ हादसा

रतनपुरा का बाईक चालक घायल
सूचना पर लार थाने की पहुंची दो गाड़िया
देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र स्थित हरखौली पेट्रोल पम्प के पास एक सड़क हादसा हो गया। लार रोड की तरफ से लार की तरफ जा रहे प्रदीप साहनी पुत्र प्रेम साहनी की बाईक में लार की तरफ से लार रोड की तरफ जा रहे जा रही सेंट पाल स्कूल सलेमपुर की स्कूली बस में टक्कर हो गयी। आसपास के लोगों ने घायल प्रदीप साहनी को सामुदायिक स्वाशथ्य केंद्र लार पहुंचवाया। भीड़ ने बस चालक को घेर लिया। स्कूली बस में बैठे बच्चे डर गए। एक समाजसेवी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। लार थाने की पीआरवी टीम अपने वाहन के साथ और एक थाने की गाड़ी तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाईक को एक पिकप पर लाद कर थाने ले गई। बच्चों स्वागत भरी स्कूली बस को लार ले जाया गया तथा दूसरी बस से बच्चों को स्कूल भेजवाने का प्रबंध किया गया। इस क्षेत्र में स्कूली बस से यह तीसरी घटना है।



