
जनपद बांदा।
बांदा में मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशन पर जिलाध्यक्ष नीरज निगम, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रूपा गोयल एवं युवा जिलाध्यक्ष श्रीकांत श्रीवास्तव के तत्वाधान में बोधिसत्व, महामानव भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर सभी लोगों द्वारा बाबासाहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं उन्हें याद किया। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने बाबासाहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर के महान कार्यों की सराहना की गई साथ ही उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बाबासाहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर ने भारत के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है जोकि कभी भुलाया नहीं जा सकता है और उनके महान विचारों को हम सबको याद रखना चाहिए और समाज के लिए बेहतर कार्य करना चाहिए, डॉ० भीमराव अंबेडकर जी ने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए बेहतर कार्य किया और हम सबको उनके विचारों को याद रखते हुए उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए तथा समाज और देश के हित में कार्य करना चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नीरज निगम, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रूपा गोयल, मंडल अध्यक्ष ललित कुमार, धर्मेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव/ जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार, कार्यालय प्रभारी जीवेश प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Crime 24 Hours/ब्यूरो रिपोर्ट


