पेट्रोल पम्प पर लूट

देवरिया। रुद्रपुर-नरायनपुर गांव के समीप मुख्य मार्ग पर बेलवा दुबौली गांव निवासी ओंकार साहनी का पेट्रोल पंप है। डहरौली गांव निवासी सचिन साहनी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं। शनिवार को दोपहर बाद करीब तीन बजकर 45 मिनट सचिन गाडि़यों में पेट्रोल डाल रहे थे। इस दौरान दो बाइक पर सवार छह बदमाश पहुंचे। सचिन के मुताबिक उनमें से तीन बदमाश उसके पास पहुंच कर बैग छीनने लगे। इस दौरान एक बदमाश ने असलहा निकाल लिया।रुपये वाला बैग छीनकर बाइक से सभी छह बदमाश नारायणपुर की ओर भाग गए। भागते समय बदमाशों ने असलहे से फायर भी किया। पुलिस को घटनास्थल से 32 बोर की खाली कारतूस मिली।पुलिस लुटेरों को पकड़ने के लिए राप्ती नदी के किनारे सीमावर्ती गांव के कुछ लोगों पर नजर जमाए हुए है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवकों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि पुलिस घटना के पर्दाफाश में लगी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।