आमने-सामने बाइक की टक्कर, एक की मौत

शेयर करे

देवरिया मईल थाना क्षेत्र के जिरासो के समीप दो बाइक के आमने-सामने की हुई टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। उसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम चोरभरिया निवासी प्रेमचंद्र पांडेय (68) पुत्र रामहजारी पांडेय की बहन प्रमिला की शादी धमौली हुई है। बहन के घर किसी की मौत हुई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रेमचंद्र पांडेय, उनके छोटे भाई दिनेश चंद्र पांडेय बाइक से धमौली जा रहे थे। बाइक मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर- पिंडी मार्ग पर जिरासो गांव के समीप पहुंची की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गयी।दूसरी बाइक पर सवार विनय साहनी व आकाश निवासीगण तुर्तीपार थाना उभांव जिला बलिया घायल हो गए। उपचार के लिए सभी को पीएचसी भागलपुर पहुँचाया गया स्थिति गंभीर होने के चलते सभी को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में चिकित्सक ने प्रेमचंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि विनय व आकाश की हालत गंभीर बनी हुई है।