खागा फतेहपुर
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को खागा तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक तहसील अध्यक्ष सर्वेश सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान की मांग उठाई गई।
बैठक में प्रमुख रूप से सुल्तानपुर घोष में अधूरे पड़े कार्य को तत्काल पूरा कराने, सरकारी समितियों में खाद उपलब्ध कराने तथा रबी की फसल की बुवाई के दौरान किसानों को खाद की कमी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े, इस पर जोर दिया गया। इसके साथ ही विजयीपुर ब्लॉक के तक्कीपुर कठारिया में अधूरे कार्य को पूरा कराने और धान खरीद केंद्रों पर कथित धांधली रोकने की मांग भी उठाई गई। बैठक में किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर भी कई मांगें रखी गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदेश सचिव रनमन सिंह प्रधान, युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गिरिजाशंकर मिश्र, जिला संगठन मंत्री धनंजय, महेन्द्र सिंह फौजी, राजेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, मोनू शर्मा, दीपक मौर्य, वीरू सिंह, विपिन सिंह, गोविंद गौतम और गुफरान उल्ला सहित सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट


