Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

सपाइयों ने धूमधाम से मनाया पार्टी सुप्रीमो का जन्मदिवस, अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सपाईयों ने मरीजों को बांटे फल

 

जनपद बांदा।

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष विजय करन यादव की अगुआई में सपाइयों ने आज सुबह से ही पहले संकट मोचन मंदिर के सामने खिचड़ी वितरण किया। इसके पश्चात जिला अस्पताल, वृद्ध आश्रम सहित मेडिकल कालेज में फल वितरण कार्यक्रम एवं उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना की। हालाकि पार्टी हाई कमान से मनाही होने के चलते ज्यादा धूम धाम से जनपद में कार्यक्रम आयोजित नही किए गए ज्यादातर कार्यकर्ताओं ने अन्य व फल वितरण जैसे कार्यक्रम कर सादगी पूर्ण तरीके से अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा ओमनारायण त्रिपाठी विदित, राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड अजय चौहान दादा, पूर्व कोषाध्यक्ष वृंदावन वैश्य जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास विधान अध्यक्ष राकेश राजपूत जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड मुलायम यादव जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मुशीर अहमद जिलाध्यक्ष प्रबुद्ध सभा सुरेंद्र मिश्रा सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल यादव विधानसभा उपाध्यक्ष बब्लू श्रीवास, रोहित राज रोहित कुशवाहा वीरेंद्र गुप्ता नंदकिशोर यादव, विमलेश सिंह यादव रानू कल्लू चौहान अवध बिहारी पुरुषोत्तम यादव अमर सिंह आदि कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!