Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते भाजपा पदाधिकारी

 

तिंदवारी (बांदा) 26 जून 2022

तिंदवारी मंडल के बूथ नंबर 229 संतोषी नगर में प्रत्येक बार की तरह आयोजित, आकाशवाणी पर रेडियो के माध्यम से प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ समिति सहित उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने सुना और आजादी के अमृतकाल की 75 वीं वर्षगांठ पर सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
कस्बे के संतोषी नगर बूथ नंबर 229 अंतर्गत पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल मंत्री डॉक्टर गोपाल दास गुप्ता के व्यावसायिक प्रतिष्ठान में बूथ समिति तथा बूथ में निवास करने वाले प्रमुख लोगों की उपस्थिति में आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इमरजेंसी के काले दिनों को याद किया। उन्होंने देश के युवाओं से गंभीर सवाल पूछते हुए और उनसे सवाल पर सोचने का आग्रह करते हुए कहा कि क्या आपको पता है कि आपके माता-पिता जब आपकी उम्र के थे तो एक बार उनसे जीवन का भी अधिकार छीन लिया गया था। आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे हो सकता है? यह तो असंभव है। लेकिन मेरे नौजवान साथियों, हमारे देश में एक बार ऐसा भी हुआ था। मोदी ने कहा कि अत्याचारों के बावजूद लोकतंत्र में लोगों का विश्वास बिल्कुल भी नहीं डगमगाया। पीएम मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र, खेल, भारत की परंपराओं और संस्कृति में स्टार्ट अप की बढ़ती संख्या जैसे कई अन्य विषयों पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता और जल संरक्षण की दिशा में नागरिकों के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजू सिंह फौजी, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य हिम्मत सिंह तथा चंद्र भूषण सिंह पटेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, सेक्टर संयोजक श्यामू गुप्ता, बूथ अध्यक्ष केशव कुशवाहा, गोविंद तिवारी, शिवम द्विवेदी, आदित्य सोनी, रामू नामदेव, गौरव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!