Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

ब्लॉक सभागार में केन्द्र सरकार की कार्ययोजना की बैठक हुई सम्पन्न

 

कमासिन, बांदा 23 मई 2022

आज दिनांक 23/05/2022 को ब्लॉक सभागार में मण्डल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा की अध्यक्षता में केंद्र सरकार की 8वर्षों में किए गए कार्यों को डोर टू डोर जनता तक उपलब्धियां गिनाने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की गरिमामई उपस्थिति रही। बैठक में कार्यकताओं को बताया कि सरकार द्वारा कराए गए विकास के कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। बैठक में रावेंद्र गर्ग ब्लॉक प्रमुख कमासिन , विवेकानंद गुप्ता जिला महामंत्री, धनंजय करवरिया जिला मंत्री किसान मोर्चा, रेवती रमण मिश्र जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा , सुनील वर्मा मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, संजय सिंह मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा, कमल द्विवेदी पूर्व मण्डल अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन उमनानंद सिंह मंडल महामंत्री ने किया।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!