जनपद बांदा।
बुधवार 14 अक्टूबर 2026 को विधानसभा क्षेत्र 234 नरैनी के सिंहपुर में समाजवादी पार्टी, जनपद बाँदा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष एड. उमेश यादव की अध्यक्षता में पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चिंतामणि श्रीवास (पूर्व निदेशक, उत्तर प्रदेश शासन) तथा विशिष्ट अतिथि बाँदा-चित्रकूट की सांसद कृष्णा पटेल एवं बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन रामसिंह यादव ने किया। जनपंचायत में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज की भागीदारी, सामाजिक न्याय, समान अवसर, संविधान की रक्षा तथा समाज के सभी वर्गों को उनका अधिकार दिलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने पीडीए की एकजुटता और समाज के वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने पर जोर दिया।

जिलाध्यक्ष एड. उमेश यादव ने कहा पीडीए जनपंचायत का उद्देश्य समाज के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को एक मंच पर लाकर उनके अधिकारों, सम्मान और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूत करना है। समाजवादी पार्टी संविधान की रक्षा, समानता और वंचित वर्गों की भागीदारी के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।”
मुख्य अतिथि चिंतामणि श्रीवास ने कहा—“पीडीए की अवधारणा सामाजिक न्याय और समान अवसर की भावना से जुड़ी है। समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षा, सम्मान, अधिकार और विकास के समान अवसर मिलने चाहिए। इसके लिए जागरूकता, आपसी एकजुटता और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता आवश्यक है।”
कार्यक्रम में भरत लाल दिवाकर, अमोल यादव, संजय यादव, संजय दिवाकर, मोहित यादव, इंद्रजीत यादव, पंकज यादव, विनय शिवहरे, पवन कुशवाहा, राजेश शिवहरे, राजमणि, कपिल यादव, शंकर यादव, सुमन दिवाकर, मौसमी, निशा वर्मा, विजय करण श्रीवास, अशोक श्रीवास, निलेश श्रीवास, जयकरण श्रीवास एवं बरेलाल श्रीवास सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। जनपंचायत के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता और पीडीए समाज की भागीदारी को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाज के सभी वर्गों के सम्मान, अधिकार और बेहतर भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने पर बल दिया।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


