मतदाता सूची से नाम कटने की शिकायत, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

 

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने की शिकायतों को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कराने, गलत तरीके से हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जुड़वाने और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई है। संगठन ने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। ज्ञापन में हटाए गए नामों का विवरण सार्वजनिक करने, प्रभावित लोगों को आपत्ति दर्ज कराने और अपील का अवसर देने तथा अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है। भारतीय किसान यूनियन ने किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के मताधिकार की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक का वोट महत्वपूर्ण है।