हार-जीत की बाजी लगाकर जुआं खेलने वाले 11 लोग गिरफ्तार

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थाना नरैनी पुलिस द्वारा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अंतर्गत दिनांक 28/29 सितंबर 2026 को देर रात्रि थाना नरैनी पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि बांदा रोड नरैनी राईस मिल के पास पंकज के ऑफिस में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर छापेमारी करते हुए 11 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। मौके से माल फड़ व तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 1,31,970 रुपये, 01 कार व 03 मोटरसाइकिलों को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर तीनों मोटरसाइकिलों व कार को सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में राजकरन पुत्र मुन्ना निवासी पनगरा नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा, अजय पुत्र राजू निवासी राजनगर नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा, रघुवंश उर्फ डब्बू पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी गांधीनगर नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा, अनिल पुत्र मुन्नी निवासी पनगरा नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा, चंचल पुत्र नाथूराम निवासी कस्बा नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा, शरीफ पुत्र लालू निवासी पनगरा नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा, जितेन्द्र पुत्र छोटेलाल निवासी राजनगर नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा, रमजानी पुत्र कल्लू खान निवासी पनगरा नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा, नन्द किशोर पुत्र रामकिशोर निवासी अतर्रा रोड नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा, सिम्मी जीएल पुत्र जुलियस निवासी जवाहर नगर नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा तथा पंकज पुत्र सुरेश निवासी कृष्णा नगर नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा शामिल रहे। संबंधित पर मु०अ०सं०- 269/26 धारा 3/4 जुआं अधिनियम थाना नरैनी जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली की टीम में भास्कर मिश्रा प्र०नि० थाना नरैनी, उ०नि० अनिल कुमार साहू, कां० आदर्श पाण्डेय, कां० सुनील कुमार, कां० अजय कुमार यादव, कां० आशू प्रताप सिंह, कां० सुशील कुमार, कां० राजकुमार, म०कां० आकृति राजपूत मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट