Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

प्रदेश प्रशिक्षण विभाग भाजपा द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम हुआ आयोजित

 

बांदा 2 मई 2022

प्रदेश प्रशिक्षण विभाग भाजपा द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन वक्ताओं ने प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य, भाजपा की भूमिका, भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य तथा केंद्र सरकार की विकास योजनाएं आदि विषयों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को प्रमुख तथ्यों से अवगत कराया।
भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन भाजपा की जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कमलावती सिंह ने प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के थाने दलालों से संचालित होते थे। यहां माफिया राज था। उत्तर प्रदेश के माफिया जेल में बैठकर के भूमि हड़पने, रंगदारी वसूलने का कार्य करते थे। आज उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त है। भारत विरोधी शक्तियां उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को एन केन प्रकारेण समाप्त करना चाहती थी। परंतु व्यापक जन समर्थन ने इस दुष्चक्र को सफल नहीं होने दिया। आज अति पिछड़े और दलितों के घरों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे पहुंच रही हैं। भाजपा का नारा है सबका साथ सबका विकास, तुष्टीकरण किसी का नहीं। प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए वक्ता के रूप में पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि आंतरिक दृष्टि से भारत अभूतपूर्व सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। हाल ही में केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद से भारत धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय सोपान पर ऊपर चढ़ता जा रहा है और इसके कारण भारत विश्व की एक महाशक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है। समसामयिक वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती भूमिका का एक कारण आर्थिक क्षेत्र में उसकी सफलता है। भारत की अर्थव्यवस्था अब चीन और अमेरिका के बाद विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। हमारे देश के रक्षा बजट में हमारे देश का अधिकांश बजट चला जाता था। परंतु अब आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी सुरक्षा, साजो, सामान व अस्त्र-शस्त्र बनाकर भारत अब विदेशी मुद्रा भी कमा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने केंद्र सरकार की विकास योजनाएं विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में जन कल्याण हेतु व भारत को आर्थिक रूप से सतत विकास के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिन्होंने लोगों के जीवन को बदल कर रख दिया है। देश में गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को मुफ्त राशन योजना, गरीबों के सपनों को साकार कर उसको प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादित करना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सुकन्या योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम स्वनिधि योजना आदि ऐसी योजनाएं हैं जिन्होंने भारत को बदल कर रख दिया है। हर घर नल योजना एक कठिन चुनौती थी। लेकिन मोदी है तो मुमकिन है, उसको पूरा कर हर घर नल के माध्यम से पीने का पानी उपलब्ध कराने का कार्य अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाना ऐतिहासिक निर्णय है। वहीं अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का मंदिर निर्माण होना बदलते भारत का प्रमाण है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में वर्ग प्रमुख के रूप में उत्तम सक्सेना रहे, जबकि व्यवस्था प्रमुख, नियंत्रक एवं सह नियंत्रक के रूप में जिला उपाध्यक्ष मनोज पुरवार, जिला मंत्री डॉ मनीष गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संतु गुप्ता, जिला मंत्री पंकज रैकवार ने महती भूमिका निभाई। वहीं संचालन का कार्य जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, विवेकानंद गुप्ता तथा कल्लू सिंह राजपूत द्वारा कुशलता से किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद,सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा इन्द्रपाल सिंह पटेल, बुंदेलखंड विकास बोर्ड अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह पटेल, वरिष्ठ नेता रामहित कश्यप, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, भाजपा नेत्री शीला सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, प्रीति जायसवाल, सुमन तिवारी शैलेंद्र जयसवाल, डॉ रागनी शिवहरे, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, प्रेम नारायण द्विवेदी, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी,सीताराम वर्मा, जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह, स्वर्ण सिंह सोनू, अजय प्रताप सिंह दिनेश यादव, वंदना गुप्ता, रंजना श्रीवास्तव, पार्वती गुप्ता, डॉक्टर देवेंद्र भदौरिया, रामकिसुन गुप्ता बासु बाबा,प्रेम नारायण सिंह पटेल, डॉ पी एन वर्मा, निखिल सक्सेना, कमलाकांत द्विवेदी,राजेश सेन, राम नरेश मिश्रा, धनंजय चौधरी, नरेश शुक्ला, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता दद्दू, संदीप द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!