देवरिया सलेमपुर

भारतीय जनता पार्टी सलेमपुर की मण्डल कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न

सलेमपुर,

भाजपा सलेमपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई इस बैठक में विधायक काली प्रसाद ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करें। जो कार्य पार्टी संगठन ने आपको और मुझे दिया है उसे समय पर पूरा करें। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना हमारा लक्ष्य है। तभी अन्तोदय की हम परिकल्पना कर सकते है, इसके लिए हर बूथ का कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अच्छे से समझे और अपने गांव कस्बों में इन योजनाओं की जानकारी आम जन को दें।
जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि 2022 में भाजपा की फिर सरकार बनाना है तो हमें बूथ स्तर की मजबूती देने की जरूरत है। आगामी कार्ययोजना के तहत हमें कार्य करना है।
उन्होंने बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक एकजुट होकर के कार्य करने की सलाह दिया एवं किसी भी सुख दुख में हर कार्यकर्ताओं के साथ रहने का भरोसा दिलाया।
वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में मुख्यमंत्री जी दिन रात मेहनत कर रहे है।सबका साथ – सबका विकास की राह पर सरकार अपना योगदान दे रही है।
मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उक्त बैठक में अमरेश सिंह बबलू,बिंदा कुशवाहा,जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल,ओमप्रकाश यादव, त्रिपुणायक विश्वकर्मा,रविन्द्र श्रीवास्तव,बचनदेव गोंड,अशोक तिवारी,अजय दुबे वत्स,आशुतोष तिवारी,विकास रौनियार,विनय पांडेय,रणधीर गुप्ता,अजय गौतम,अवधेश मद्देशिया, अभिषेक तिवारी,,मनोज सिंह,अनूप मिश्रा,पिंटू तिवारी,अरविन्द तिवारी,राघवेंद्र पासवान,अनूप उपाध्याय, धर्मप्रकाश पांडेय,धनञ्जय चतुर्वेदी, दीपक श्रीवास्तव, अनिल ठाकुर,उमाकांत मिश्र,रमाकांत मिश्र,राजेश रावत,रवि कुशवाहा,पुरूषोत्तम दुबे,बिट्टू चौहान,अशोक सिंह,शेषनाथ भाई, मिथिलेश बाबा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!