Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

चियर फॉर इंडिया भाजपा युवा मोर्चा ने साइकिल यात्रा निकालकर दिया जन संदेश

चियर फॉर इंडिया भाजपा युवा मोर्चा ने साइकिल यात्रा निकालकर दिया जन संदेश

खागा (फतेहपुर) भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चियर फार इंडिया कार्यक्रम के तहत साइकिल दौड़ का आयोजन जिला उपाध्यक्ष विमलेश पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कर संदेश दिया गया। और विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा रहे।
चियर फॉर इंडिया साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का नेतृत्व करते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विमलेश पांडेय ने बताया कि आज सुबह समय लगभग 7:00 बजे से सैकड़ों युवाओं के साथ खागा कस्बे के नगर पंचायत परिसर से साइकिल प्रतियोगिता का शुभारंभ कर जन संदेश दिया गया है। और इन्होंने बताया कि ओलंपिक में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे 127 खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए आम जनमानस को भी प्रेरणा दी गई है। वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने युवाओं में उत्साह भरते हुए कहा है कि भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में जनपद फतेहपुर का भी नाम हो ऐसा संकल्प होना चाहिए। तथा उन्होंने कहा है कि पहली बार ऐसा हुआ है कि भारत से इतना बड़ा दल ओलंपिक में प्रतिभाग करने के लिए गया है। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही हुआ है। जनपद फतेहपुर की प्रतिभाओं को कुछ स्थान देने का काम भी केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। इसके उपरांत युवा मोर्चा के अभियान को गति देने के लिए सैकड़ों युवाओं ने रजिस्ट्रेशन भी कराया।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विमलेश पांडेय, आयुष अवस्थी, गोपाल तिवारी ,अवधेश मिश्रा, ललित त्रिपाठी ,ऋषि दुबे, निखिल गुप्ता सहित अन्य तमाम कार्यकर्त्ता बन्धु मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!