Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय संयोजक तथा सह संयोजकों में बांदा जनपद को प्रतिनिधित्व देते हुए जिले के चार वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दी गई जगह

बांदा 29 जुलाई

भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह द्वारा घोषित विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय संयोजक तथा सह संयोजकों में बांदा जनपद को प्रतिनिधित्व देते हुए जिले के चार वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यदेव अवस्थी एडवोकेट को नीति विषयक शोध विभाग का क्षेत्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है। जबकि भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र जायसवाल को राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग का क्षेत्रीय सह संयोजक, आईटी सेल के क्षेत्रीय पदाधिकारी रहे अजीत प्रकाश गुप्ता को चुनाव प्रबंधन विभाग का क्षेत्रीय सह संयोजक तथा बबेरू क्षेत्र के विष्णु प्रताप सिंह को कानूनी और विधिक विषय विभाग का क्षेत्रीय सह संयोजक घोषित किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, वरिष्ठ नेता अशोक त्रिपाठी जीतू, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, भाजपा नेत्री शीला सिंह, प्रांतीय परिषद सदस्य अजय सिंह पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रताप सिंह सचान, जिला महामंत्री संजय सिंह, अखिलेश नाथ दीक्षित, विवेकानंद गुप्ता तथा कल्लू सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, जिला मंत्री पंकज रैकवार तथा दिनेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष संतू गुप्ता, कार्यालय प्रभारी दिलीप गुप्ता, आईटी सेल जिला संयोजक मोहित गुप्ता आदि भाजपा पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!