सावन के पहले सोमवार में कुंडेश्वर धाम में लगी भक्तो की कतार

फतेहपुर खागा ::- आज सावन के पहले सोमवार में शिवालयों पर भक्तो की भीड़ देखने को मिली।वही जनपद फतेहपुर के सिद्धपीठ कुंडेश्वर धाम में सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।कांवरिया गंगा जल लेकर बोल बम के जयकारे लगाते हुए जलाभिषेक किये। इस मंदिर की मान्यता है इस शिवलिंग की स्थापना लंकापतिरावण ने की थी तथा इस स्थान पर पूजा अर्चना की थी।पूरे भारत वर्ष में मैदानी इलाकों में केवल इस स्थान पर मझिलगांव में ही रुद्रवंती नामक जड़ी बूटी पाई जाती है।कहा जाता है कि यह जड़ी बूटी कई असाध्य रोगों में काम करती है।

इस स्थान पर सावन शिवरात्रि व अन्य पर्वो में अपार भीड़ देखने को मिलती है।बताया जाता है कि यह शिवलिंग दिन में तीन रंग बदलता है, तथा ऐसा अद्भुत शिवलिंग और कहि देखने को नही मिलता।इस शिवलिंग के दर्शन मात्र से भक्तो का कल्याण होता है।

ब्यूरो रिपोर्ट