Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

बांदा की भाजपा महिला नेत्रियों को प्रमुखता देते हुए सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

बांदा 24 जुलाई

क्षेत्रीय महिला मोर्चा की नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित द्वारा घोषित कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की महिला मोर्चा क्षेत्रीय पदाधिकारियों की टीम में बांदा की भाजपा महिला नेत्रियों को प्रमुखता देते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी तथा क्षेत्रीय शोध विभाग प्रमुख जैसी अहम जिम्मेदारी दी गई है।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि बांदा की भाजपा नेत्री, बांदा नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन विनोद जैन को महिला मोर्चा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बांदा की पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन तिवारी को महिला मोर्चा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी तथा बांदा की भाजपा नेत्री प्रीति जायसवाल को क्षेत्रीय शोध विभाग प्रमुख बनाया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि भाजपा में महिलाओं को दी जा रही भागीदारी का ही नतीजा है, कि इतनी बड़ी मात्रा में मातृ शक्ति के रूप में महिला प्रतिभाएं आगे आने का अवसर पाती हैं। बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल, हमीरपुर महोबा तिंदवारी सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, तिंदवारी विधायक बृजेश कुमार प्रजापति, नरैनी विधायक राज करण कबीर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश द्विवेदी, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, उत्तर प्रदेश महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पुरुषोत्तम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, प्रांतीय परिषद सदस्य अजय सिंह पटेल तथा बलराम सिंह कछवाह, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा तथा जागृति वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, शासकीय सभासद पार्वती गुप्ता सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त महिला मोर्चा पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!