Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से ब्लाक प्रमुख चुना गया, बिना भेदभाव के होंगे विकास कार्य , रावेन्द्र गर्ग।

कमासिन, बांदा। 20 जुलाई

निर्विरोध नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख कमासिन के साथ क्षेत्र पंचायत चुनाव में निर्वाचित महिला पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को महेंद्र प्रताप सिंह उप जिलाधिकारी बबेरू ने सामूहिक रूप से पद एवं गोपनीयता के साथ भारत के संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा श्रद्धा पूर्वक कार्यों का निर्वहन करने की शपथ ग्रहण कराई।
शपथ ग्रहण के प्रारंभ में बबेरू भाजपा विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने ब्लाक प्रमुख रावेन्द्र गर्ग, उप जिला अधिकारी बबेरू महेंद्र प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी बबेरू सियाराम, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, राहुल देव, धनंजय करवरिया के साथ दीप प्रज्वलन मंच पर विराजित प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह में आमंत्रित दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अयोध्या सिंह पटेल भाजपा के वरिष्ठ नेता विशेश्वर पांडे, चेयरमैन बबेरू विजय पाल सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, अजय सिंह पटेल, प्रांतीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्वभाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य ऊधौ सिंह परिहार, सहित जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव, राजा विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य रजनी यादव, जिला पंचायत सदस्य मंजू देवी, भाजपा नेत्री रीता देवी नाम देव, महेश त्रिपाठी, जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, पूर्व वरिष्ठ मंडल अध्यक्ष विजय मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा किसान मोर्चा जिला महामंत्री इंद्रेश द्विवेदी, उपजिलाधिकारी बबेरू क्षेत्राधिकारी बबेरू के साथ खंड विकास अधिकारी डॉ प्रभात कुमार द्विवेदी का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रेवती रमण मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में संगीत स्वर में गणेश वंदना का स्वर गायन संगीतज्ञ गौरव मिश्रा ने गायन किया। कार्यक्रम में भाजपा के रामानंद जी ने भाव भरा स्वागत गीत ,आपका स्वागत शत-शत अभिनंदन आपका आना याद रहेगा। के साथ मंगल भवन अमंगल हारी का गायन कर समारोह स्थल को भक्ति भाव से परिपूर्ण कर दिया। शपथ समारोह में बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने कहा कि देव तुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से पहली बार भारतीय जनता पार्टी का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख रावेन्द्र गर्ग को इस मुकाम तक पहुंचाया। अब हम सभी मिलकर आपसी सहयोग से गांवों की गली से लेकर सभी क्षेत्रों में विकास कार्य किए जाएंगे। बड़े सौभाग्य से पार्टी का झंडा ऊंचा हुआ है। अब प्रधानमंत्री मोदी जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का ब्लाक कमासिन क्षेत्र का समग्र विकास का रास्ता खोलने का कार्य जनता ने आशीर्वाद देकर किया। हम सभी मिलकर गांवों में विकास का कार्य करेंगे। समारोह में ब्लॉक प्रमुख रावेन्द्र गर्ग के सिर में गुलाबी पगड़ी बांध बबेरु विधायक ने सम्मान किया। निर्वाचित प्रमुख व मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व संभाले रामाश्रय सिंह सहित उप निरीक्षक राजेंद्र द्विवेदी, को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। शपथ ग्रहण करने के बाद ब्लाक क्षेत्र के 86 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के क्षेत्रवासियों का आंतरिक हृदय से भाव भरा सम्मान करते हुए ब्लाक प्रमुख ने कहा कि 5 वर्षों तक बिना भेदभाव के ब्लॉक क्षेत्र के सभी ग्रामों का क्षेत्र पंचायत द्वारा विकास कार्य कराए जाएंगे। शपथ समारोह के समापन की घोषणा कर सभी को स्वल्पाहार वितरण कराया गया।

क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक संपन्न।

कमासिन, बांदा। 20 जुलाई क्षेत्र पंचायत कमासिन सभागार में बबेरू विधायक के साथ नवनिर्वाचित जिला प्रमुख की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित उपजिलाधिकारी बबेरू क्षेत्र जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में प्रभात कुमार द्विवेदी के द्वारा प्रारंभ की गई।
बैठक में खंड विकास अधिकारी प्रभात कुमार द्विवेदी ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद प्रथम बैठक दिवस से 5 वर्ष का कार्यकाल सदन का होगा सदन के द्वारा क्षेत्र पंचायत अंतर्गत नियोजन एवं विकास निर्माण कार्य, मानव कल्याण,6 प्रशासनिक समितियों का गठन कार्य पूरा होगा। बैठक अगले कार्य दिवस में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के द्वारा क्षेत्रों में विकास कार्यों हेतु कार्य योजना पर चर्चा की जाएगी। क्षेत्र पंचायत बैठक में जिला पंचायत सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य होते हैं। बैठक में जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के बाद पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद विकास कार्य गांव में हुए हैं।अब सार्थक ईमानदारी के साथ सदन को चलाएं। सहभागिता करें सौभाग्य है कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुनकर एकजुटता से कार्य करने का संकल्प लिया है। ब्लाक प्रमुख क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक में सभी को साथ लेकर 5 वर्षों का कार्यकाल समान भावना के साथ होगा। प्रमुख ने क्षेत्र के विकास का आश्वासन देकर सभी महिला पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। तत्पश्चात बैठक समाप्न की घोषणा की गई। रामाश्रय सरोज थाना अध्यक्ष राजेंद्र । थाना कमासिन एवं कमासिन मरका थाना की पुलिस सुरक्षा मौजूद रही।

Crime 24 Hours
संवाददाता – मितेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!