नौबस्ता बाईपास पर हुवा भव्य स्वागत



खागा फतेहपुर ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान का आज खागा मंडल में प्रथम आगमन हो रहा है। नौबस्ता बाईपास पर उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारियां की हैं। खागा कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह हजारों की संख्या में बैनर-पोस्टर लगाए गए.नगर पंचायत खागा मे अनेको जगह स्वागत के लिए समर्थको ने पंडाल लगाए जीटी रोड स्थिति राहुल सवीट हॉउस के सामने बुलडोज़र से फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया कुछ ही दूरी पर धर्मेंद्र सिंह परिहार (डीएसपी ग्रुप ) ने राज्य मंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

“एक लक्ष्य-विकसित भारत” के साथ होगा स्वागत
भाजपा खागा मंडल अध्यक्ष ब्रजेश सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार, राज्य मंत्री कृष्णा पासवान के आगमन को लेकर मंडल के समस्त पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, पूर्व पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को सादर आमंत्रित किया गया है। पोस्टर में “एक लक्ष्य – विकसित भारत | एक संकल्प – सेवा, सुशासन, समर्पण” का नारा दिया गया है।

नौबस्ता बाईपास पर मुख्य एकत्रीकरण
कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जी का काफिला लगभग 4 बजे नौबस्ता बाईपास, खागा मंडल पहुंचा यहीं पर मुख्य स्वागत समारोह रखा गया

…मंत्री के प्रथम आगमन को देखते हुए खागा पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। नौबस्ता बाईपास और कस्बे के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन की भी योजना बनाई गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट


