खागा फतेहपुर ::-
खागा क्षेत्र में दुष्कर्म का आरोपी 50000 का इनामिया आरोपी बबलू का चौंकाने वाला चेहरा सामने आया है। आरोप है कि वह फर्जी प्रेस आईडी कार्ड बनाकर खुद को नेता के साथ पत्रकार भी बताता था और नौबस्ता रोड स्थित बाग में प्रेमी जोड़ों को डराकर उनका वीडियो बनाता था। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम देता था।
📍 घटनास्थल: नौबस्ता रोड का बाग
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह इलाका काफी समय से सुनसान रहता है, जिसका फायदा आरोपी उठाता था।
🕵️♂️ तरीका भी “फिल्मी स्टाइल”
फर्जी प्रेस कार्ड दिखाकर रौब झाड़ना
प्रेमी जोड़ों को पकड़कर वीडियो बनाना
“नाम उजागर करने” की धमकी देना
फिर ब्लैकमेल कर अपराध करना
यानी “पत्रकारिता” और नेतागिरी के नाम पर पूरा क्राइम नेटवर्क!
🔥 राजनीतिक कनेक्शन पर भी सवाल
कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि आरोपी के संबंध भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं से थे।
चौकी जरूरी
नौबस्ता बाईपास पर पुलिस चौकी की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि:“अगर पहले से पुलिस मौजूद रहती, तो शायद इतनी घटनाएं न होतीं।”
फर्जी आईडी बनाकर कोई इतना बड़ा खेल कैसे खेल गया?
और आखिर कब तक सुनसान इलाकों में ऐसे “नकली पत्रकार” और नेता आतंक मचाते रहेंगे?
ब्यूरो रिपोर्ट


