उत्तर प्रदेश बांदा

भाजपा द्वारा वर्चुअल बैठक में किया गया सेवा ही संगठन को अपनाने का आवाहन

 

जनपद बांदा।

कोविड-19 चुनौती का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सामना करता राष्ट्र विषय पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा द्वारा आयोजित पैलानी मंडल के वर्चुअल सेमिनार में कोविड-19 पालन करते हुए सेवा ही संगठन को अपनाने का आह्वान किया गया।
भाजपा द्वारा आयोजित पैलानी मंडल के वर्चुअल सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी से पूरा विश्वयुद्ध रहा था। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। कोरोना काल की बीत चुकी दोनों लहरों के मध्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया ‘सेवा ही संगठन है’ अभियान आज पूरी दुनिया में सराहा जा रहा है। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विश्वव्यापी कोरोना महामारी काल में जनभागीदारी को अपनाकर जरूरतमंदों को पहुंचाई गई मदद व सेवा के रूप में चलाए गए सेवा ही संगठन अभियान की तमाम अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी संगठनों तथा देशों ने सराहना की है। समाज के प्रत्येक वर्ग की चिंता करने वाली भाजपा का कार्यकर्ता, ‘सेवा ही संगठन है’ अभियान को अंत्योदय के भाव से चलाता है तभी वह अन्य दलों के कार्यकर्ताओं से अलग पहचान रखता है। वर्चुअल सेमिनार में पैलानी मंडल प्रभारी राजेश द्विवेदी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा ने मंडल के सेक्टर और बूथों को मजबूत करने पर बल दिया। सेमिनार की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित निगम द्वारा की गई जबकि संचालन मंडल महामंत्री आशीष मिश्रा तथा संयोजन आईटी सेल संयोजक प्रदुम गुप्ता द्वारा किया गया। सेमिनार में वरिष्ठ नेता भानुप्रताप सिंह, अंकित सिंह, कृष्णराम द्विवेदी, आत्मस्वरूप विश्वकर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, नीरज सिंह, संजय यादव, स्वतंत्र त्रिपाठी, जगपत सिंह, प्रेम नारायण शुक्ला, डॉक्टर सुभाष गुप्ता, आदि मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों ने सहभाग किया।

Crime 24 Hours
संवाददाता – मितेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!