खखरेरू/फतेहपुर ::- विजयीपुर विकासखंड के ग्राम सभा शिवपुरी में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। गांव की मुख्य गलियां गंदे पानी से पट चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों का आवागमन दूभर हो गया है।
गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। मुख्य मार्ग पर बनी आरसीसी नालियां सफाई के अभाव में लगभग खत्म हो चुकी हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें रोजाना इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जो इसी रास्ते से गुजरते समय फिसलकर चोटिल हो जाते हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्राम प्रधान का कार्यकाल पूरा होने को है, लेकिन जलभराव जैसी मूलभूत समस्या का समाधान अब तक नहीं हो सका है। मार्च महीने में ही जब यह हाल है, तो बारिश के दौरान स्थिति कितनी भयावह होगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विजयीपुर से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि जांच करके आवश्यक कार्रवाईकिया जाएगा
ब्यूरो रिपोर्ट



