उत्तर प्रदेश बांदा

जसपुरा ब्लॉक में दो उम्मीदवारो ने भरे ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपने पर्चे

 

जनपद बांदा।

पैलानी। जसपुरा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दो उम्मीदवारो ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं।नामांकन के लिए ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।सुरक्षा के लिए सुबह 8 बजे से ही जसपुरा पुलिस बल,पैलानी पुलिस बल,फायर ब्रिगेड तथा ट्राफिक के जवान मौजूद हैं।नामांकन प्रकिया सुबह 11 बजे से 3 बजे तक हुए।जसपुरा ब्लॉक प्रमुख का पद पिछड़ा वर्ग की महिला के आरक्षित होने पर भाजपा समर्थित राजकुमारी निषाद पत्नी महेश निषाद,सपा से विमला यादव पत्नी विजय सिंह यादव ने अपने अपने नामांकन पत्र भरे।नामांकन में उपजिलाधिकारी पैलानी रामकुमार,रिटर्निंग अधिकारी सुरजीत सिंह,सीओ सदर सत्य प्रकाश शर्मा,जसपुरा खण्ड विकास अधिकारी राघवेंद्र तिवारी,जसपुरा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के अलावा जसपुरा विकास खंड के कर्मचारी व अन्य कई पुलिस के जवान मौजूद रहे।वही नामांकन दाखिल करने के समय भाजपा व सपा के प्रमुख पदाधिकारी,कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours
संवाददाता – रजनीश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!