उत्तर प्रदेश बांदा

जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं को समर्पित

जनपद बांदा।

कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत के घोषित अध्यक्ष प्रत्याशियों की अभूतपूर्व जीत पार्टी नेतृत्व व समस्त कार्यकर्ताओं को समर्पित है ।
भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया गया और प्रदेश की योगी सरकार के अभूतपूर्व कार्य का प्रतिफल है कि आज भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में ही नहीं संपूर्ण प्रदेश में प्रचंड जीत दर्ज की है। सभी विजयी प्रत्याशियों के साथ-साथ पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा ही संगठन में जुटने का आवाहन किया । जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन में भाजपा को मिली अभूतपूर्व सफलता से भाजपाइयों में खुशी और उत्साह का माहौल है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश द्विवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, हमीरपुर महोबा तिंदवारी सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, नरैनी विधायक राजकरण कबीर, तिंदवारी विधायक बृजेश कुमार प्रजापति, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, पुरुषोत्तम पांडेय, प्रांतीय परिषद सदस्य बलराम सिंह कछवाह, अजय सिंह पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इससे पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत बताया।

Crime 24 Hours
संवाददाता – मितेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!