Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न

 

बदौसा(बांदा)
खबर जनपद बांदा के बदौसा क्षेत्र से है जहां पर जन अधिकार पार्टी विधान सभा नरैनी 234 के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर श्रीमती उमा कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष नें बूथ, सेक्टर व विधान सभा कार्यकारिणी को मजबूत करने को लेकर अपनी विचारधाराएं रखी जिससे मिशन 2022 पूरा होगा। सभी विधान सभा क्षेत्र के पदाधिकारी एक एक सेक्टर को मजबूत करें।
बदौसा कस्बे में एक कम्पनी के कार्यालय में विधान सभा क्षेत्र नरैनी 234 को मजबूत करने के लिए जन अधिकार पार्टी की बैठक सम्पन्न हुई।
श्रीमती उमा कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष जन अधिकार पार्टी पदाधिकारियों मे जोश भरती हुई बोली “जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी ” की विचारधारा से भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ मिल कर 2022 में विधान सभा चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता अपना अपना बूथ जीतने की रणनीति बनाये। विधान सभा के प्रत्येक पदाधिकारी एक एक सेक्टर के बूथ पुर्नगठन करके पार्टी को मजबूत करने में लग जायें। बैठक में महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, किसान सभा, छात्र सभा आदि इकाइयों के पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनायी गयी।
बैठक में माता प्रसाद वर्मा (बाल्मीक), प्रभारी, चन्द्रकिशोर कुशवाहा विधान सभा अध्यक्ष, छेदीलाल कुशवाहा विधान सभा कोषाध्यक्ष सहित जन अधिकार पार्टी नरैनी(बांदा) उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Crime 24 Hours
संवाददाता – मितेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!