Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

गौ रक्षा समिति सहित भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष द्वारा गायों को गुड एवं केला खिला मनाया जन्मोत्सव

बांदा 23 अक्टूबर 2022

विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति बांदा ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बांदा की जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना गुप्ता जी का जन्मदिवस नगर पालिका से संचालित कान्हा गौशाला में पहुंचकर गोवंश की पूजा अर्चना एवं पुष्प माला पहनाकर व गुड़ आदि खिलाकर उपस्थित गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने उनकी लंबी उम्र की ईश्वर से प्रार्थना की। जिला अध्यक्ष श्री महेश कुमार प्रजापति समेत समस्त सदस्यों व पदाधिकारी गणों ने धनतेरस व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ ऐसा शुभ दिन सैकड़ों हजारों बार आए ऐसी परमात्मा से कामना की गई। मौके पर मौजूद जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए गौ रक्षा समिति के सदस्य व पदाधिकारियों व अन्य जनों को संबोधित कर कहा कि जनसंख्या का घनत्व जिस गति से संपूर्ण विश्व में बढ़ता जा रहा है उसी अनुपात में धरती के ऊपर हरियाली कम होती जा रही है, इसीलिए पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है। हमे पेड़ पौधे न केवल भोजन देते हैं अपितु औषधि भी प्रदान करते हैं, इसलिए हम सभी को पौधारोपण में विशेस ध्यान देना है। गौ रक्षा समिति की ओर से आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता शिवपूजन गुप्ता जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!