कासगंज

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य 18 जून को करेंगी निरीक्षण

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य 18 जून को करेंगी निरीक्षण।
कासगंज: महिलाओं की चिकित्सकीय स्थिति की जमीनी जानकारी के लिये तथा महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन एवं कोविड काल में गर्भवती महिलाओं तथा अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित महिलाओं उपलब्ध कराये जा रहे उपचार व्यवस्था का अनुश्रवण करने तथा कोविड-19 से बचाव हेतु महिला टीकाकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी के लिये उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती निर्मला दीक्षित द्वारा 18 जून 2021 को जनपद कासगंज में जिला महिला चिकित्सालय एवं प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया जायेगा।
श्रीमती दीक्षित द्वारा 18 जून को पूर्वान्ह 11 बजे सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र अशोक नगर कासगंज, 12 बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय, 01 बजे सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र सोरों तथा 2ः30 बजे प्राथ0स्वा0केन्द्र अमांपुर का निरीक्षण किया जायेगा।
उक्त जानकारी जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा दी
विकार खान कासगंज

error: Content is protected !!