उत्तर प्रदेश बांदा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जन्म दिन

विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ महाराज जी के जन्म दिन के उपलक्ष्य पर हिन्दू स्वाभिमान दिवस 4 जून से लेकर 10 जून तक मनाया गया है। 10 जून को हवन यज्ञ करके योगी जी को दीर्घायु की कामना की गई है। हिंदुत्व मिशन के कारवां को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है।
विश्व हिंदू महासंघ  गौ रक्षा समिति के जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी के अध्यक्षता में  हवन यज्ञ  एवं संत सम्मान वृक्षारोपण  आदि कार्यक्रम आयोजन किया गया  और  गौ रक्षा समिति के जिला महामंत्री  आरसी योगा  जी के  अध्यक्षता में  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया  इस मौके में  जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष  राजेंद्र कुमार मिश्रा  जिला उपाध्यक्ष  राकेश कुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष रमाकांत द्विवेदी   जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष  राम प्रकाश पटेल जिला महामंत्री आरसी योगा जिला मंत्री आलोक कुमार प्रजापति जिला कार्यालय प्रभारी महेश गुप्ता उत्तरी नगर अध्यक्ष अनिल राजपूत पश्चिमी नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पूर्व नगर अध्यक्ष आलोक राय बड़ोखर ब्लॉक उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी सास्वत कुमार सूरज सिंह कछवाह आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे हवन पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम  करके हिन्दू स्वाभिमान दिवस मनाया औऱ योगी जी के दीर्घायु होने की कामना किया। जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति गौ रक्षा प्रकोष्ठ ने बताया कि कहा कि योगी जी के जन्म दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के दिशा निर्देश पर सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में हिन्दू स्वाभिमान दिवस 10 जून तक मनाया गया है। गांव से लेकर शहर के पदाधिकारियो ने हवन यज्ञ में आहुतियां देकर योगी जी दीर्घायु की कामना की गई। धर्म संस्कृति की रक्षा एवं गौमाता के संरक्षण एवं जागरूकता के लिए चित्रकूट धाम मंडल बाँदा मे 11 जून से लेकर 15 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। रमाकांत द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि सनातन धर्म के बिना हिंदुत्व  मिशन अधूरा है। गांव गांव में सदस्य बनाकर सनातन धर्म के प्रति जागरुकता अभियान चलाना आवश्यक है। तभी योगी जी के हांथ औऱ अधिक मजबूत होंगे। संचालन जिला मंत्री  आलोक कुमार प्रजापति  ने किया है।

Crime 24 Hours
संवाददाता – उपेंद्र कुमार के साथ रजनीश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!