प्रतापगढ़

चोरी की 02 अदद मोटर साइकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार (थाना महेशगंज)

चोरी की 02 अदद मोटर साइकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार (थाना महेशगंज)

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री आकाश तोमर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना महेशगंज से उ0नि0 श्री प्रेमपाल सिंह मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र के पाइन्दापुर तिराहा से दो अभियुक्तों 01. अमित सिंह पुत्र अशोक सिंह 02. महेन्द्र यादव पुत्र केदारनाथ यादव नि0गण मछेहा हरदो पट्टी थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की दो अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में दोनो अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 93/21 धारा 411, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

01. अमित सिंह पुत्र अशोक सिंह नि0 मछेहा हरदो पट्टी थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ।
02. महेन्द्र यादव पुत्र केदारनाथ यादव नि0 मछेहा हरदो पट्टी थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ।

बरामदगी-(चोरी की 02 अदद मोटर साइकिल)

01. 01 अदद चोरी की होण्डा साइन मोटर साइकिल नं0 यूपी 72 एजेड 1751।
02. 01 अदद चोरी की होण्डा साइन मोटर साइकिल नं0 यूपी 72 एसी 9625।

पुलिस टीम- उ0नि0 श्री प्रेमपाल सिंह मय हमराह थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!