झांसी

चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉ कृपाराम अरजरिया के निधन पर जगह जगह हुई शोक सभाये

गुरसराँय (झाँसी)।। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में गरौठा, गुरसराँय में अनुकरणीय योगदान देने वाले वरिष्ठ समाज सेवी डॉ कृपाराम अरजरिया का निधन होने से गुरसराँय समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। डॉ कृपाराम अरजरिया 88 बर्ष की उम्र में भी चिकित्सा सेवा क्षेत्र ,शिक्षा के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। खेर इंटर कॉलेज गुरसराँय की स्थापना से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में जब पूरे क्षेत्र में कही इंटर कॉलेज नही था तो उन्होंने पंडित रामसहाय शर्मा जी के साथ खेर इंटर कॉलेज गुरसराँय की स्थापना से लेकर एक समय वह आया कि इस कॉलेज का शिक्षा का स्तर प्रदेश में अव्वल दर्जे पर पहुँच गया। वही दूसरी ओर चिकित्सा के क्षेत्र मे कस्वा गुरसराँय में वर्तमान के गरौठा टहरौली तहसील क्षेत्र तक के लोग उनसे चिकित्सा कराकर लाभान्वित हुए है। और उनका मुख्य उद्देश्य निष्काम भाव से चिकित्सा, शिक्षा, समाजसेवा में जीवन समर्पित रहा है। आज उनके निधन की खबर सुनकर कस्बे में सन्नाटा छा गया।और जगह जगह शोक सभाये की गई।

पत्रकारों की ओर से एक शोकसभा पत्रकार रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें डॉ सुकदेव व्यास, सरजुशरण पाठक, अखिलेश तिवारी, सत्यप्रकाश द्विवेदी, सुनील चौहान,जयप्रकाश बरसैयां, दिव्वन यादव,कौशल किशोर, सुनील जैनडीकु , फूल सिंह परिहार,अंकित सेंगर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वही दूसरी और खेर इंटर कॉलेज गुरसराय में कॉलेज के सरंक्षक पंडित कृष्णचन्द्र पालीवाल की अध्यक्षता में शोकसभा हुई जिसमें पंडित ब्रजकिशोर व्यास भुल्लन महाराज, धनप्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश शर्मा, मथुरा पांचाल,रमेश मौर्या, समेत कॉलेज परिवार के बड़ी संख्या में शिक्षक लोग मौजूद रहे। इस दौरान शोक सभाओ में 2 मिनट का मौन धारण करकर शोक संतृप्त आत्मा और उनके परिवारजनों को धैर्य ब शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!