प्रतापगढ़

व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने पद की शपथ ली।

संजय कुमार मिश्रा।

प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश।

जिले के बाबागंज विकासखंड के राजापुर बाजार में मां सूधेश्वरी देवी धाम पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष हरी प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी विजय मिश्रा ने की ।इस मौके पर राजापुर बाजार में व्यापार मंडल का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष जय मां अंबे हार्डवेयर के प्रोपराइटर आनंद मिश्रा मनोनीत किए गए, उनके अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर छेत्र के व्यापारियों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियो को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए, तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियो द्वारा जलपान की भी व्यवस्था कराई गई। इस मौके पर  अधिवक्ता पत्रकार एसके मिश्रा, संतोष पांडे, विवेक मिश्रा, मृत्युंजय शुक्ला,आशीष जयसवाल,सौरभ मिश्रा, बालेन्द्र भूषण मिश्रा,  विनोद शंकर मिश्रा, सुमित सिंह संदीप सिंह,पप्पू तिवारी, सिंघम पांडे,अनुज तिवारी,रोमी तिवारी समेत अधि संख्य संख्या में गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!