Breaking News उत्तर प्रदेश कौशाम्बी

नगर पंचायत सिराथू में धूमधाम से निकाली गई भव्य श्री राम कलश शोभा यात्रा

हजारों की संख्या में शामिल हुऐ रामभक्त, श्री राम के जयकारे से गुँज उठा सिराथू 

सिराथू / कौशाम्बी ::-अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को नगर पंचायत सिराथू में रविवार को धूमधाम से कलश यात्रा व श्रीराम शोभा यात्रा झांकी निकाली गई। छोटे-छोटे बालकों को प्रतीकात्मक रूप में श्री राम, लक्ष्मण, जानकी और हनुमान के रूप में रथ पर बैठाकर घोड़ा, गाजा बाजा, डीजे के साथ पूरे नगर में भ्रमण किया गया। यहीं नहीं कलश एवं श्रीराम शोभा यात्रा में महिलाएं, पुरुष, साधू संत ने भी पूरे नगर में भ्रमण किया।_

_यात्रा में हजारों की संख्या में माताएं, बहनों के साथ बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया। श्रीराम शोभा यात्रा नगर के जिस जिस स्थानों से गुजर रही थी माताएं बहने घर की छतों से पुष्प वर्षा कर रही थीं। साथ ही श्रीराम, सीता माता और लक्ष्मण और हनुमान को माला पहनाकर जगह जगह आरती उतार रही थी। पूरे शोभा यात्रा यात्रा के दौरान जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। श्रीराम शोभा यात्रा को देखने के लिए जगह जगह पुरुषों महिलाओं का हुजूम लगा रहा। सब मिलाकर कलश और श्रीराम शोभा यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय हो गया था। इस मौके पर सिराथू चौंकी प्रभारी चन्दन सिंह आपनी पूरी टीम के साथ पूरी तरह से मुस्तैद रही, जिससे शोभा यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।_

_इस मौके पर मुख्य रूप डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के छोटे भाई राजेंद्र कुमार मौर्या जी, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत केसरी, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन केसरवानी, चिरौंजी लाल केशरवानी, चंद्रिका प्रसाद पटेल, विनय त्रिपाठी, विपिन यादव, डॉक्टर अंशु शुक्ला, राहुल पांडे, रजत केसरवानी, मनीष केसरवानी, सोमिल केसरवानी, राजेश मेडिकल स्टोर नगर के आदी लोग मौजूद रहे हैं।_

_जिस राम के लिए न जाने कितने रामभक्तों ने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया। जिसके बाद न्यायालय में चले लंबे मुकदमे के बाद श्री राम के पक्ष में फैसला हुआ। जिससे श्री राम मंदिर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ।लगभग 500 सालों तक श्री राम अयोध्या में तंबू में रहे। न्यायालय के फैसले के पश्चात श्री राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ा। रामभक्तों की मेहनत और बलिदान का ही परिणाम है कि दिनांक 22 जनवरी 2024 को श्री राम तंबू से निकलकर अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। श्री राम मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने और श्री राम जी के मंदिर में विराजमान होने की खुशी में आज नगर पंचायत सिराथू ही नहीं अपितु पूरा देश (जगत) इस खुशी को मना रहा है।

Crime24hoursसंवाददाता पूनम द्विवेदी ✍???? कौशाम्बी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!