Breaking News उत्तर प्रदेश

अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर बृहद ब्राह्मण सम्मेलन का किया आयोजन

 

गरौठा ::- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में केरोखर से सैगुआ मार्ग पर महामना मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर बृहद ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें ब्राम्हणों को धर्म की ओर एवं सदमार्ग में प्रवित्त रहने तथा गीता गायत्री जाप करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ज्योतिषाचार्य पंडित दीपेंद्र अड़जरिया ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदा पूज्यनीय रहा है। वह अपने आचरण को आदर्श को उज्जवल बनाएं। इंजीनियर हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि प्रत्येक ब्राह्मण को नित्य गीता गायत्री का जाप करना चाहिए, तो वह बंदनीय हो जाएगा। कार्यक्रम में पंडित सुरेश मिश्रा धनोरा ने ब्राह्मण समाज की एकजुट पर वल दिया। इसके अलावा पं योगेश त्रिपाठी अजनेरी,चका डोरी महंत राकेश दास जी महाराज ,रमेश शर्मा ,सत्य प्रकाश तिवारी, संत राम तिवारी, कमलापत उपाध्याय, शुभम पचौरी ,द्रगचंद्र तिवारी आदि ने भी ब्राह्मणों की एकता पर बल देते हुए उन्हें निरंतर सदाचारी बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान नागर अनुज द्विवेदी ने किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक सीता शरण तिवारी ने सभी ब्राह्मण समाज के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके सैकड़ो ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

Crime24hours/संवाददाता आयुष त्रिपाठी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!