Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

108 कुंड के विराट गायत्री महायज्ञ के विश्राम कार्यक्रम में अपार जन शामिल

बांदा, 21 दिसंबर 2023

आज दिनांक 21 दिसंबर 2023 को 108 कुंड के विराट गायत्री महायज्ञ का विश्राम हुआ। अपार जन श्रद्धा उमड़ पड़ी। पूर्णाहुति का अंतिम मार्गदर्शन करते हुए शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि नमो नारायण पांडेय ने युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का संदेश दिया। कहा कि हर घर घर में गायत्री हर गांव में गायत्री यज्ञ के माध्यम से युग ऋषि का संदेश जो सम्पूर्ण विश्व को शान्ति प्रदान करेगा। 2026 वंदनीय माता जी की जन्म शताब्दी है भारत विश्व में भारतीय संस्कृति देते विश्व गुरु बने हम सभी संकल्पबद्ध हो।
गायत्री शक्तिपीठ चित्रकूट के संचालक डॉ० राम नारायण त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं की गोष्ठी लेकर सभी के सौभाग्य की सराहना की। कहा आप सभी समान्य लोग नहीं देवता है तभी तो ऐसे व्यक्ति निर्माण हेतु कार्य कर रहे है।
कार्यक्रम संयोजक अनीता सिंह, राम जानकी शुक्ला, जिला समन्वयक रामू खरे ने शांतिकुंज की टोली का स्वागत एवं विदाई किया। चित्रकूट के प्रतिनिधि रामशरण शास्त्री उप जोन समन्वयक रमाशंकर द्विवेदी, आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी समन्वयक सुधा तिवारी चित्रकूट टोली का सम्मान आयोजकों ने किया। राजेश सिंह, सुरेश खरे, शिवोधन सिंह रवि गुप्ता जनपद की सभी शाखाएँ सबका सहयोग रहा। जिला संघ चालक सुरेन्द्र पाठक, धर्मेंद्र सिंह संचालक डी सी लान नगर पालिका चेयरमैन सुधीर सिंह, राजकुमार, अनुराग, राजेंद्र तिवारी, सुधा वर्मा, रुक्मिणी गुप्ता, सुनीता सिंह संगीता सिंह सरोज सिंह बृजेश त्रिपाठी अखिलेश निगम आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!