Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने समाचार पत्र विक्रेता को सप्रेम भेंट किया काउंटर

बांदा, 14 दिसंबर 2023

समाचार पत्र विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि बांदा जनपद में एक समाचार पत्र बेचने वाले राजकुमार गुप्ता का प्रशासन द्वारा काउंटर तोड़ दिया गया था जिससे राजकुमार गुप्ता अपनी रोजी रोटी को लेकर परेशान हो गए क्युकी यही एक मात्र साधन है जिससे उनके घर परिवार का भरण पोषण होता है। दरअसल पूरा मामला यह है कि कुछ दिनों पूर्व बांदा नगर के कचहरी परिसर क्षेत्र अंतर्गत अशोक लाट के पास अतिक्रमण हटाने के आदेश को लेकर अधिकारियों द्वारा यहां की बनी दुकानें और लोगो द्वारा अपनी जीविका चलाने हेतु बनाए गए साधन को अस्त व्यस्त कर दिया गया, इसी स्थान पर समाचार पत्र विक्रेता राजकुमार गुप्ता भी समाचार पत्र बेचकर अपनी जीविका चलाते है जिनके काउंटर को प्रशासन के द्वारा हटाते समय तोड़ दिया गया जिसकी खबर समाचार पत्र विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति को हुई तथा इस घटना को लेकर व्यथित हो गए तत्पश्चात जिलाध्यक्ष द्वारा किए गए अथक प्रयास से युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता उर्फ कुन्नी के सहयोग द्वारा आज 14 दिसंबर दिन गुरुवार को राजकुमार गुप्ता को एक बढ़िया काउंटर भेंट किया गया इस दौरान राजकुमार गुप्ता ने समाचार पत्र विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति तथा युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता उर्फ कुन्नी का तहे दिल से धन्यवाद दिया। इस सराहनीय कार्य को देखते हुए आस पास के सभी लोगों ने उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। इस दौरान उद्घाटन कार्यक्रम में समाचार पत्र विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति, युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता उर्फ कुन्नी, मितेश कुमार, विमल कुमार श्रीवास्तव, इंद्रराज मांझी, गोपाल सिंह एडवोकेट, मयंक शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी, सत्यम मिश्रा, पुजारी संतोष, अवधेश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!