Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

केन जल आरती में भक्तो ने लगाए केन मां के जयकारे

 

बांदा, 06 दिसंबर 2023

बांदा केन जल आरती का आयोजन केन नदी के घाट पर शकुशल संपन्न हुआ, इस बारे में जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि केन जल आरती का कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भक्तो ने केन मां के जोर शोर के साथ जयकारों का उद्घोष किया, वहीं मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने यह भी जानकारी दी कि यह कार्यक्रम कई वर्षो से बांदा के केन घाट पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तत्वाधान में लगातार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जाता है जिसमे काफी सारे लोग आकर जुड़ते हैं तथा केन मां की आरती उतारते हैं। विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति बांदा के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि अभी तक नदी में गंदगी पड़ी हुई है जबकि लगाते प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है यह गंदगी काफी घातक साबित हो सकती है इसलिए इसे जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए। इस दौरान समित के जिलाध्यक्ष ने समस्त जिलेवासियों का केन जल महाआरती में सम्मिलित होने हेतु आवाहन किया। आरती के पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया तथा केन मां के जयकारे के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान केन जल आरती में समिति के जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति, मीडिया प्रभारी मितेश कुमार, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी नगर महामंत्री बृज किशोर द्विवेदी नगर उपाध्यक्ष रामकरण पाल ,नगर उपाध्यक्ष अमित गुप्ता , दीप यश द्विवेदी बड़ोखर ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम मिश्रा, हरिओम शुक्ला, सूरज तिवारी, रमन तिवारी, सत्यम शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours
Report – Mitesh Kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!