Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

समूह की महिलाओं ने मंडलायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की संबोधित ज्ञापन सौंपा

   

बांदा, 04 दिसंबर 2023

बांदा जनपद में चित्रकूटधाम मंडल आयुक्त के पास कई क्षेत्रों से संबंधित समूह की महिलाओं ने पहुंचकर प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ज्ञापन के माध्यम से जानकारी दी गई कि बांदा जिला के ब्लॉक बिसंडा, बड़ोखर, नरैनी, तिंदवारी, बबेरू, जसपुरा, कमासिन, महुआ क्षेत्र संबंधित राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जिन महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई थी उन महिलाओं ने अपनी जिम्मेदारी को सही से निभाया है तथा इसपर उन्होंने भरपूर मेहनत की है, इसके अलावा दिए कार्य एवं सामुदायिक शौचालय का कार्य भी सौंपा गया था। वहीं लगभग 3 वर्ष से समूह की महिलाओं को सरकार के द्वारा जो काम दिया गया था उस कार्य को महिलाओं ने जिम्मेदारी से उठाया है।समूह की महिलाओं ने बताया कि हम लोगो की मजदूरी नही दी गई है, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं संबंधित विभाग के अधिकारियों के लगभग ढाई वर्ष से चक्कर काट रही हैं लेकिन विभाग के अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। आगे उनोहने अवगत कराया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के पति जो मजदूरी करके लाते हैं इसी मजदूरी से हम सरकार का काम करते हैं लेकिन सरकार हमारा ही ध्यान नहीं दे रही है, उन्होंने कहा कि हमने जो मेहनत किया है उसकी मजदूरी समय से दी जाए। इस दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि हमारी मजदूरी का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए अन्यथा की स्थिति में सन 2024 की लोकसभा चुनाव में हम वोट का बहिष्कार करेंगे और सरकार के द्वारा जो हमको कार्य दिया गया है उस कार्य को हम नहीं निभा पाएंगे तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा हमको धमकी दी जाती है कि आपके ऊपर मुकदमा लिखवा देंगे और हमको अभद्र शब्दों का प्रयोग किया जाता है और समूह की महिलाओं ने एन आर एल एम मिशन के तहत काम करने वाली महिलाओं की मजदूरी जल्द से जल्द भुगतान किया जाए एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों पर आवश्यक कार्रवाई की भी मांग की है। वहीं महिलाओं ने जानकारी दी कि अगर दो सप्ताह के अंदर समूह की महिलाओं की मजदूरी नही मिली तो समस्त महिलाएं इको गार्डन लखनऊ में अनशन करेंगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी भारत सरकार एवं राज्य की उत्तर प्रदेश सरकार की होगी। इस दौरान
शालिनी सिंह पटेल (प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ यूपी) रामबाई प्रजापति, चंद्रकाती पटेल, सीमा देवी, गुड़िया, सुशीला, गोमती, श्यामा, आशा आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!