Breaking News उत्तर प्रदेश फतेहपुर

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक फतेहपुर जिले के नहर कॉलोनी में हुई संपन्न

फतेहपुर ::-

फतेहपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक फतेहपुर जिले के नहर कॉलोनी में संपन्न हुई जिसमें कई मुद्दे छाए रहे वही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा बहुआ पावर हाउस के शाह फीडर पर 2 से 3 घंटे बिजली मिल पा रही जिसका समस्या का निदान प्रशासन कराए और आवारा पशुओं समेत सबसे बड़ा मुद्दा धान क्रय केंद्रों में किसानों के हाइब्रिड धान की तौल सुनिश्चित की जाए यह प्रमुख मांग रही धान क्रय केंद्रों में बिचौलिए द्वारा फर्जी किसानों के नाम से धान की तौल होती है इस पर कमेटी गठित कर इस पर रोक लगाई जाए व किसानों के नाम पर दर्ज खतौनी पर किसानों का कब्जा दिलवाया जाए इन मांगों को लेकर बैठक की गई और कहा गया यदि यह मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन उग्र होगा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम पटेल हसवा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश समेत सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे हैं

Crime24hours/संवाददाता रोहित सिंह चौहान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!