Breaking News उत्तर प्रदेश फतेहपुर

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत दो घायल

फतेहपुर ::- हुसैनगंज थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में जहाँ एक युवक की मौत हो गई है वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हथगांव थाना क्षेत्र के खरहरा निवासी कार्तिक यादव अपने एक मित्र अभिषेक के साथ शहर आ रहा था। जैसे ही वह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सातमिल के पास पहुंचा तो अभिषेक की टोपी हवा में उड़ गई। उसने टोपी उठाने के लिए बाइक रोकी। अभिषेक टोपी उठाने गया तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे रामचंद्र निवासी मटियारा, कार्तिक और एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामचन्द्र और उसके साथी को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

Crime24hours/संवाददाता सूरज कुमार सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!