Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

तिंदवारी विधानसभा के संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं ने कही मन की बात

तिंदवारी (बांदा) 8 जून 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत तिंदवारी विधानसभा के संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं ने 2024 महासमर में एक बार फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अबकी बार 400 पार का संकल्प लिया।
मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष के उपलक्ष में बृहस्पतिवार को विकासखंड तिंदवारी के सभागार में आयोजित भाजपा के संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि हम सच्चा प्यार के उद्देश्य से काम नहीं करते हैं। भाजपा के लिए सेवा ही संगठन है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की सूचक है। गंभीर बीमारी होने पर देश के गरीब लोग इलाज करने की भी नहीं सोचते थे, परंतु विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ कवर योजना आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों के इलाज का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, पीएम स्वनिधि योजना सहित अनेक योजनाओं ने देश की तस्वीर बदल दी है। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्यामनारायण शुक्ला ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम, सर्वे भवंतु सुखिन: के सिद्धांत पर चलने वाला तथा सोने की चिड़िया कहा जाने वाला देश भारत कभी परतंत्र होगा यह किसी ने नहीं सोचा था। लेकिन हमारी कमजोरी के कारण देश पर परतंत्र हुआ। मोदी जी के नेतृत्व में 2014 में सरकार बनने के बाद आज का सशक्त भारत सबके सामने है। हमारा राष्ट्र परम वैभव की ओर बढ़ रहा है। भाजपा के संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल ने कहा कि देश की जनता ने तय कर लिया है कि मोदी जी को और अधिक बहुमत के साथ पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि मोदी जी को रोकने के लिए सांप, बिच्छू सब एक हो रहे हैं। सरकार को बदनाम करने के लिए विपक्षी तमाम गठबंधन बनाकर साजिश रच रहे हैं। विरोधी शक्तियां अगड़ा पिछड़ा का पासा फेंक कर समाज को तोड़ते हुए भाजपा और राष्ट्र को कमजोर करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर की मांग करने वाला पाकिस्तान आज एक- एक किलो आटे के लिए मोहताज है। गंगोत्री की तरह पवित्र देश का नेतृत्व आज तेरा वैभव अमर रहे मां हम दिन चार रहे ना रहे के भाव के साथ काम कर रहा है। यह हम सभी भारत वासियों का सौभाग्य है। सम्मेलन को संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन के जिला संयोजक शैलेंद्र जयसवाल, भाजपा नेता रामकरण सिंह बच्चन, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, रवि प्रकाश सिंह संजय ने भी संबोधित किया। सर मोर्चा के जिला महामंत्री रामनरेश मिश्रा द्वारा संचालित संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजयविक्रम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए 2024 में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का आवाहन किया।
इस अवसर पर सम्मेलन के सह संयोजक कृष्ण कुमार शुक्ला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण पटेल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धनंजय करवरिया, राजा तिवारी, विवेक कछवाह, अजय तिवारी, सुनील त्रिपाठी, शिव विलास शर्मा, शशांक सिंह, विवेक तिवारी, हिमांशु सिंह, मनदीप तिवारी, जगरूप सिंह, भूरेलाल फौजी, बड़े लाल सिंह, अरविंद सिंह चंदेल, अरुण सिंह पटेल, प्रीतम गुप्ता, मंडल संयोजक भाजपा आलोक मिश्रा, सुंदर सिंह परिहार, अखिल पटेल, अमित कुशवाहा, धीरु बाजपेई, राहुल अवस्थी, आनंद त्रिपाठी, दीपक सिंह परिहार, रितिक मिश्रा, उत्कर्ष शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट

error: Content is protected !!