Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

अक्टूबर 2022 से गौशालाओं का धन न मिलने से प्रधान आक्रोशित

 

बांदा 04 मई 2023

कमासिन बांदा विकासखंड कमासिन में प्रधान संघ अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने बैठक कर गौशालाओं में माह अक्टूबर 2022 से अब तक धन न देने पर आक्रोश व्यक्त किया, 41 गो आश्रय केंद्र संचालित हैं ।गोवंश के भरण-पोषण का धन विगत 7 माह से ना मिलने के कारण गोवंश के पालन में भारी दिक्कत आ रही है। प्रधानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि गौशालाओं का धन आहरितं नहीं किया गया तो गोवंश को छुट्टा कर दिया जाएगा और प्रधान संघ आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। इस संबंध में विकास खण्ड अधिकारी कमासिन अमित कुमार यादव ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का निवारण किया जाएगा।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!