Breaking News उत्तर प्रदेश खखरेरू फतेहपुर

वार्षिकोत्सव में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश और भगवताचार्य संजय राम शुक्ला ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

 

खखरेरू / फतेहपुर ::-

 

इन्हीं उद्देश्य पूर्ण भावनाओं के साथ निष्पक्ष देव विद्या मंदिर गुरसंडी में विद्यालय के वार्षिकोत्सव का आयोजन अत्यंत धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ किया गया। वार्षिकोत्सव की थीम नर्चर द नेचर- लैट्स गो ग्रीन’ के अंतर्गत मनमोहक, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई, जिसमें नर्सरी से कक्षा बारह तक के छात्रों की भागीदारी रही वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि खागा नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह , संघ के जिला कार्यवाह राम अभिलाष तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य हिमांशु त्रिपाठी , बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय रहे ।जिसमें कि इस
कार्यक्रम का संचालन करते हुए छात्रा आंचल त्रिपाठी , महिमा सिंह ने किया l
मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि विद्यालय के संरक्षक राम मूरत पाण्डेय ने असतो मा सदगमय की प्रार्थना के साथ दीप प्रज्वलित के उपरांत कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
विद्यालय के द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया।
मानव और प्रकृति के बीच एक अटूट संबंध है। प्रकृति मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं को निर्धारित करती है, तो वहीं वह मानव के विभिन्न क्रियाकलापों से स्वयं प्रभावित भी होती है। जैव-विविधता में ह्रास और जलवायु परिवर्तन, मानव-गतिविधियों द्वारा प्रकृति के चिंताजनक ढंग से प्रभावित होने के उदाहरण हैं। यह मानव-जन्य प्रभाव एक निश्चित समयावधि के बाद स्वयं मानव जीवन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करेगा।पर्वत, नदी, वायु, आग, ग्रह- नक्षत्र, पेड़- पौधे, इन सभी का मानव के साथ शाश्वत संबंध है, इसलिए इन सभी का संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है।पृथ्वी को जीवंत बनाए रखने के लिए मनुष्यों के साथ–साथ पशु–पक्षी, पेड़-पौधों का रहना भी अत्यंत आवश्यक है। आज जीव- जंतुओं तथा पेड़- पौधों की कई प्रजातियाँ विलुप्त होने के कगार पर हैं। इसलिए पारिस्थितिक तंत्र के प्राकृतिक वैभव की रक्षा करना और पृथ्वी पर प्रत्येक जीवित प्राणी के साथ सह-अस्तित्व की एक प्रणाली विकसित करना आज के दौर की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
सभी ने जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया और प्रकृति के संरक्षण में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए प्रेरित किया ।
अभिभावकों तथा अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम की भूरि- भूरि सराहना की गई। वार्षिकोत्सव का समापन पर्यावरण गीत के साथ अत्यंत उमंग और आनंद के साथ हुआ। मुख्य रूप से ग्राम प्रधान शैलेस पाण्डेय, मनोज त्रिवेदी, वीरेंद्र त्रिपाठी, रुद्र प्रताप सिंह, अभिषेक त्रिपाठी,ललित सिंह,विमलेश पाण्डेय,अतुल साहू ,धीरज मोदनवाल,धर्मेंद्र सिंह, ऋषि केसरवानी, शरदेंदु आदि रहेl

Crime24hours/संवाददाता राज विश्वकर्मा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!