Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नव नियुक्त किए गए नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जिलाकोषाध्यक्ष पद के साथ साथ नगर अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

बांदा 29 मार्च 2023

आज जनपद बांदा में राष्ट्रीय प्रस्तावना कार्यालय बांदा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक हुई जिलाअध्यक्ष मदन गुप्ता द्वारा बैठक संपन्न कराई गई जिनकी अध्यक्षता में आज जनपद बांदा सदर व तहसील के पदाधिकारियों को कार्ड वितरित किए गए और सूची सदस्यता बनाई गई उसी कड़ी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला कोषाध्यक्ष के साथ ही धर्मेंद्र सिंह को 2023 का एसोसिएशन की तरफ से नगर अध्यक्ष नवनियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष सहित संगठन के सदस्य व पदाधिकारी आए हुए नए सदस्य गण सभी ने बधाई वा शुभकामनाएं दी। मदन गुप्ता द्वारा बताया गया कि जनपद में ब्लॉक व तहसील स्तर पर पदाधिकारी और सदस्यों की कार्यप्रणाली को देखते हुए अपने संगठन में सभी क्षेत्रों में चिन्हित कर कार्य किए जाएंगे और मजबूती के साथ संगठन की विचारधारा को अवगत कराते हुए सभी क्षेत्र में कार्य किए जाएंगे जो प्रदेश स्तर से निर्देश होंगे, जिससे जिले का नाम अपने प्रदेश स्तर ,राज्य स्तर, में हो सके और आगे जो भी निर्देश होगा सभी जिले के पदाधिकारी सदस्यगण सहमत होकर संगठन को दिशा प्रदान करेंगे,और सभी लोग सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

उसी क्रम पर नवनियुक्त नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह द्वारा बताया गया की आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मदन गुप्ता द्वारा वा संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों के सहयोग से सभी से निर्देशन करते हुए आज मुझे जिला कोषाअध्यक्ष पद के साथ बांदा नगर अध्यक्ष बनाया गया और एक नई जिम्मेदारी दी गई और मैं संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूर्णता निभाऊंगा व जनपद में अपने कार्यकारिणी को मजबूत करते हुए अपने उच्च पदाधिकारियों को दिशा निर्देशित करते हुए संगठन के प्रति सजग और इमानदारी से कार्य करूंगा, नवनियुक्त अध्यक्ष ने आज बैठक में आए हुए संगठन के सभी सदस्य वा पदाधिकारियों को बहुत बहुत धन्यवाद आभार व्यक्त प्रकट किया।

इस दौरान मदन गुप्ता जिलाअध्यक्ष, नीरज निगम,जिला उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह (जिला कोषाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष,) प्रदीप सिंह,नगर उपाध्यक्ष, जिला कार्यालय प्रभारी जीवेश प्रकाश,श्रीकांत श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूरन राय जिला मंत्री, मितेश कुमार सदस्य, रजनीश कुमार सदस्य, संदीप दीक्षित सदस्य, एवम सभी सदस्य पधाधिकारी सभी लोग उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!