Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

तिंदवारी कस्बे के रामनगर में आयोजित ब्रह्म महापुराण की कथा का प्रवचन करते स्वामी विष्णु देवानंद सरस्वती

तिंदवारी (बांदा) 5 मार्च 2023

कस्बे के रामनगर स्थित ब्रह्मदेव के स्थान में पूर्व वर्षों की भांति आयोजित विष्णु महापुराण की संगीतमय कथा को सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए।
रविवार को कथा व्यास स्वामी विष्णुदेवानंद सरस्वती ने बताया किब्रह्म महापुराण में सृष्टि, मनु वंश, देव देवता, भूगोल, नरक, स्वर्ग, मंदिर, तीर्थ आदि का निरूपण किया। उन्होंने बताया कि ब्रह्मा पुराण में शिव पार्वती विवाह, कृष्ण लीला, विष्णु अवतार, विष्णु पूजन, वर्णाश्रम, श्रद्धाकर्म आदि का वर्णन है।कथा व्यास ने सृष्टि की उत्पत्ति, पृथू का पावन चरित्र, सूर्य एवं चंद्र वंश का वर्णन, श्री कृष्ण चरित्र, कल्पांतजीवी मार्कंडेय मुनि का चरित्र, तीर्थों का महात्म्य एवं अनेक भक्ति परक आख्यानों का सुंदर वर्णन किया। बताया कि इस पुराण में साकार ब्रह्म की उपासना का विधान है। इसी का स्मरण करके ऋषि, मुनि, देव, मनुष्य मोक्ष को प्राप्त करते हैं। बताया कि वह विष्णु, अविकारी, शुद्ध परमात्मा, शाश्वत, सर्व व्यापक, अजन्मा, हिरण्यगर्भ हरि, शंकर और वासुदेव अनेक नामों से जाना जाता है। इसी ने सृष्टि की रचना की है। सृष्टि रचना के रूप में वह तेजस्वी ब्रह्म है जिसके द्वारा पहले महत् तत्व उत्पन्न हुआ। उससे अहंकार, अहंकार से पंचम महाभूतों की उत्पत्ति हुई। पंच महाभूतों से अनेक भेदा भेद पैदा हुए।
इस अवसर पर शिवदत्त द्विवेदी, सत्यनारायण द्विवेदी मुरारी स्वामी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, रजनीश गुप्ता, सुनील द्विवेदी, जयराम यादव, विजयी गुप्ता, उमाशंकर यादव, बाबू यादव, राम बहादुर निषाद, विजयकरण यादव, सुशील विश्वकर्मा, रविकरण उर्फ कल्लू गुप्ता, विकास द्विवेदी, बबलू यादव, राम सुफल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!