Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण की जन्म एवं लीलाओं की संगीतमयी कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए

 

तिंदवारी (बांदा) 23 फरवरी

कस्बे के श्री बांके बिहारी परिवार द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन प्रहलाद चरित्र, राम चरित्र तथा भगवान श्री कृष्ण की जन्म एवं लीलाओं की संगीतमयी कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए।
श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस बृहस्पतिवार को कथा व्यास आचार्य अभिषेक शुक्ला ने बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म राक्षसों का संहार करने के लिए हुआ था। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान कृष्ण के सामूहिक जय जयकार के बीच पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ जन्म उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम स्थल की विशेष सजावट और बधाई गीतों के बीच भक्तिमय वातावरण बना रहा। कहा कि संकल्प लेकर जो कार्य किया जाता है उसको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है। कथा व्यास आचार्य शुक्ल ने कहा कि परमात्मा ही परम सत्य है। भगवान श्री कृष्ण ने गोपियों के घरों से माखन चोरी की, इस घटना के पीछे भी आध्यात्मिक रहस्य है। दूध का सार तत्व माखन है। श्री कृष्ण ने गोपियों के घर से केवल माखन चुराया अर्थात सार तत्व को ग्रहण किया और असार को छोड़ दिया। प्रभु हमें समझाना चाहते हैं कि सृष्टि का सार तत्व परमात्मा है। इसलिए आसार यानी संसार के पदार्थों की प्राप्ति में अपने समय, साधन और सामर्थ्य को अपव्यय करने की जगह हमें अपने अंदर स्थित परमात्मा को प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इसी से जीवन का कल्याण संभव है।स्वर्गीय राम बिहारी गुप्ता की स्मृति में श्री बांके बिहारी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में परीक्षित के रूप में शकुंतला गुप्ता सहित श्री बांके बिहारी परिवार के रितेश गुप्ता, विमल गुप्ता, अमित गुप्ता, लवकुश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, निधि गुप्ता, अंकुर गुप्ता, अजय गुप्ता तथा अन्य गणमान्य जनों की उपस्थिति में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी द्वारा कथा व्यास को अंग वस्त्र पहना कर व्यासपीठ का पूजन किया गया।
इस अवसर पर सत्यनारायण द्विवेदी मुरारी स्वामी,भूरेलाल फौजी,दिनेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, राम किशोर गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता, प्रीतम गुप्ता,लवकुश यादव, दीपू सोनी, राधेश्याम श्रीवास्तव, सुखलाल फौजी, श्याम साहू, अनिल लखेरा, कैलाश शिवहरे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!