Breaking News उत्तर प्रदेश खखरेरू फतेहपुर

यमुना नदी में नहाते गयी दो चचेरी बहनों की डूबकर हुई दर्दनाक मौत

 

खागा / फतेहपुर ::-
खागा तहसील के थाना नगर पंचायत धाता ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मखऊवा में दो चचेरी बहनों आरती देवी पुत्री विनोद कुमार निषाद उम्र लगभग 12 वर्ष प्रियंका देवी पुत्री श्री केशन निषाद उम्र लगभग दस वर्ष की यमुना नदी में नहाते समय डूबकर दर्दनाक मौत हो गयी मिली जानकारी से ये दोनों चचेरी बहन है ये दोनों बहनें यमुना नदी में नहाने के लिए गयी थी और नहाते नहाते गहरे पानी की ओर चली गयी जिससे कि दोनों बहनों की मृत्यु हो गयी ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आरती देवी व प्रियंका देवी के शव को यमुना नदी से बाहर निकाला गया जिससे कि मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेन्द्र कुमार ग्राम प्रधान सहित क्षेत्रीय व ग्रामीण लोग मौजूद रहे जिसमें कि परिवार के लोगों का रो रो कर बहुत ही बुरा हाल है।

Crime24hours/संवाददाता राज विश्वकर्मा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!