Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

तालाबी व खाद गड्ढों के नम्बरानो पर अवैध तरीके से मकान बनाने वालों के खिलाफ एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

 

खागा / फतेहपुर ::- ऐरायां विकास खण्ड क्षेत्र के सरसई खुर्द दर्जनों से अधिक ग्राम वासियों ने तालाबी व खाद के गड्ढों पर अवैध कब्जा करके मकान बनाए जाने को लेकर उपजिलाधिकारी मनीष कुमार को लिखित शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। और मांग किया।
खागा तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड ऐरायां अन्तर्गत ग्राम वासियों ने दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि मौजा सरसई बुजुर्ग में गाटा संख्या 587 जो तालाबी नम्बरानो में दर्ज है। और गाटा संख्या 508 जो खाद के गड्ढे में दर्ज है।जो कि गांव के नवल सिंह पुत्र रम्मू सिंह व ऊदल सिंह पुत्र समेनन्द सिंह ,सूरज पुत्र अरुण ,राम बहोरे पुत्र राम सेवक,राम सिंह पुत्र रामसेवक,धनन्ज पुत्र नेपाल सिंह निवासी गण सरसई खुर्द जो कि तालाब के खाते में दर्ज भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके मकान बनवा रहे हैं।जो कि वर्तमान प्रधान अजय सिंह द्वारा अवैध कब्जा करवाया जा रहा है। उपरोक्त तालाब में सारे गांव का पानी जाता है। उपरोक्त द्वारा खाद के गड्ढे व तालाबी नम्बरानो पर मकान बनाने से पानी निकासी समस्या उत्पन्न हो रही है। उपरोक्त लोगों को ग्रामवासियों ने मना किया तो अवैध कब्जा धारियों ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा सहयोग प्रदान है। और इन्होंने मांग करते हुए कहा है कि उपरोक्त ब्यक्तियो द्वारा हो रहे अवैध कब्जा रोका जाना अति आवश्यक है। और लेखपाल द्वारा जांच कराकर ग्राम प्रधान के ऊपर दण्डनात्मक कार्यवाही की जाए।वही उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।
इस मौके पर राम स्वरुप सिंह, राजेश सिंह, होरी लाल सिंह, अभिषेक मौर्या,चन्दसेन सिंह,शुभम मौर्या, राजेंद्र सिंह, प्रभाकर सिंह,शिव सिंह, रघुवंश सिंह, नितिन सिंह,ननका मौर्या,रज्जन सिंह सहित अन्य दर्जनों से अधिक लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!